Best Cafes in Almora – अल्मोड़ा के बेहतरीन कैफ़े जहाँ मिलेगी स्वाद और सुकून

25 Aug 2025 1 min read No comments Uncategorized
Featured image

क्या आप भी ट्रैवल के दौरान अच्छे कैफ़े ढूँढने वालों में से हैं? अगर हाँ, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। यात्रा का असली मज़ा तभी आता है जब आपको स्वादिष्ट खाना और एक आरामदायक माहौल मिले।इस ब्लॉग में हम आपको Cafes in Almora के बारे में बताएँगे जो न सिर्फ़ अपने खाने और ड्रिंक्स के लिए मशहूर हैं बल्कि यहाँ का माहौल भी आपको रिलैक्स कर देगा।

चलिए जानते हैं अल्मोड़ा के कुछ बेस्ट कैफ़े जहाँ आप कॉफ़ी की चुस्की लेते हुए पहाड़ों की ठंडी हवा और खूबसूरत नज़ारों का आनंद ले सकते हैं।

Dolidana Cafe Almora

Dolidana Cafe : Cafes in Almora

अल्मोड़ा की पहाड़ियों में स्थित Dolidana Cafe Almora, जो कि एक trekking camp, resort और café का संयोजन है, प्रकृति और आराम का एक आदर्श संगम है। यह स्थल औसतन 5 किमी दूरी पर स्थित होने के बावजूद शहर की हलचल से दूर, एक शांतिपूर्ण और खूबसूरत वातावरण प्रदान करता है।

इस जगह से आप अल्मोडा का अद्भुत दृश्य देख सकते हैं और पर्यावरण का शानदार दृश्य भी देख सकते हैं।यहाँ का माहौल “Peaceful Retreat” जैसा अनुभव देता है। इस कैफे में आप सर्दी में गर्मा गर्म कॉफी और प्रकृति की खुबसूरत नजरों का लुफ्त एक साथ उठा सकते हैं।यह स्थान सिर्फ आराम के लिए ही नहीं, बल्कि एडवेंचर प्रेमियों के लिए भी उपयुक्त है—one-day picnic और adventure park गतिविधियों के साथ।

यदि आप Almora घूमने, पिकनिक मनाने या शांति और स्वाद—दोनों का आनंद लेने की तलाश में हैं, तो Dolidana Cafes in Almora उनके लिए एक सही स्थान है। आप इसे अपनी यात्रा सूची में जरूर शामिल करें—यहां कॉफी, एडवेंचर और प्राकृतिक सौंदर्य आपको यादगार अनुभव देंगे!

Location : HJFM+R23, near lodhiya, Barsimi, Almora, Uttarakhand 263601


The Almora Cafe Almora

अल्मोड़ा की गलियों में घूमते-घूमते अगर आप Mall Road पहुँचें तो वहाँ एक ऐसी जगह मिलेगी जहाँ कॉफ़ी की खुशबू, स्वादिष्ट खाना और रंग-बिरंगा माहौल आपको रोक लेगा। इस जगह का नाम है The Almora Cafe Almora। यह सिर्फ़ एक कैफ़े नहीं, बल्कि दोस्तों, परिवार या कपल्स के साथ टाइम बिताने की एक परफेक्ट जगह है।

यहाँ का इंटीरियर इतना आकर्षक और रंग-बिरंगा है कि आपको Pinterest वाली फीलिंग आएगी। गर्म रोशनी और सजावट इसे और भी आरामदायक बनाती है। Momos और Chicken Rolls यहाँ के हॉट फेवरेट हैं। Paneer और Chicken Tikka Sandwich भी काफी मशहूर हैं। मीठा पसंद है तो Cheesecake और Cold Coffee ज़रूर ट्राय करें। Blue Tea और Hazelnut Coffee जैसी ड्रिंक्स आपको अलग ही अनुभव देंगी।

अगर आप Almora घूमने आए हैं और Mall Road पर कैफ़े ढूँढ रहे हैं, तो Cafes in Almora इस लिस्ट में इस कैफ़े को जरूर रखे।स्वादिष्ट खाना, cozy माहौल और warm hospitality—यह सब मिलकर आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे।

Location : Mall Rd, Paltan Bazar, Dharanaula, Almora, Uttarakhand 263601


Baba Cafe Almora

अल्मोड़ा के कसार देवी इलाके की वादियों में एक छोटा-सा कैफे है, जो ट्रैवलर्स और लोकल्स दोनों का फेवरेट है। इसका नाम है Baba Café Almora (जिसे Baba Cake भी कहा जाता है)। यहाँ का charm सिर्फ़ इसके खाने में नहीं बल्कि इसके positive vibes में भी है।

यह café अपने homemade apple crumble और banoffee pie के लिए famous है। Positive vibes, soulful music और friendly hosts इस café को Almora के सबसे खास spots में से एक बनाते हैं।यहाँ का माहौल शांत और soulful है। कई बार लोग गिटार, उकुलेले या लोकल गानों के साथ छोटी-छोटी जुगलबंदियाँ भी enjoy करते हैं। यह café सिर्फ खाने की जगह नहीं बल्कि लोगों से जुड़ने का एक अनुभव है।

Location : Kasar Devi, Almora–Bageshwar Road, Uttarakhand


Alhito Café & Resort

Alhito Café & Resort: Best Cafes in Almora

जब हम “Cafes in Almora” की बात करते हैं, तो Alhito Café & Resort एक ऐसा स्थल है जो केवल स्वाद ही नहीं बल्कि सुंदर दृश्य और खुबसूरत वातावरण का अनुभव भी देता है।यह café न केवल Almora के culinary lovers के लिए है, बल्कि nature enthusiasts और soulful stay के शौकीनों के लिए भी must-visit है।

यह café Almora से थोड़ी दूरी पर Kasar Devi Hill पर है। यहाँ बैठकर आप हिमालय की चोटियों का नज़ारा ले सकते हैं – साफ मौसम में Nanda Devi और Trishul तक दिख जाते हैं। Café का look थोड़ा traditional Kumaoni style का है, जिससे यहाँ का माहौल और भी cozy लगता है।Café का terrace seating सबसे बड़ा attraction है – imagine कीजिए, गरमा-गरम कॉफी के साथ सामने बर्फीले पहाड़! Alhito सिर्फ कैफेनहीं, एक छोटा सा रिसॉर्ट भी है। अगर आप अल्मोडा में एक-दो दिन रुकने का प्लान बना रहे हैं, तो यहाँ कमरे और कॉटेज भी उपलब्ध हैं।

Location : Kasar Devi, Gadholi Rd., Matena, Uttarakhand 263601


Cafe Zero 1

Café Zero 1: Best Cafes in Almora

Cafes in Almora की बात हो रही है और Cafe Zero 1 की बात न हो तो कैसे चलेगा। यह कैफ़े Almora शहर के बीचों-बीच, Nanda Devi Temple के पास स्थित है। लोकेशन काफी आसान है, इसलिए घूमते-फिरते यहाँ रुकना बिल्कुल सही रहेगा।यहाँ का ambience बहुत cozy और friendly है। बैठते ही आपको लगेगा कि आप दोस्तों के साथ रिलैक्स करने आए हैं। यहां आने वाले लोग खास तौर पर इन चीजोंको रिकमेंड करते हैं,हेज़लनट कॉफ़ी ,वेज थुकपा,अफगानी मोमोज , वेज बर्गर और नूडल्स ,चोको लावा केक, ब्राउनी और ओरियो शेक ।Sunset के समय कैफे की वाइब्स और भी शानदार लगती हैं।

Location : Savitri Bhawan, LR Shah Road, near Nanda Devi Temple, Almora, Uttarakhand 263601

अगर आप अल्मोड़ा घूमने की सोच रहे हैं, तो इन Cafes in Almora को अपनी लिस्ट में ज़रूर शामिल करें। यहाँ का खाना, कॉफ़ी और पहाड़ों का नज़ारा आपकी ट्रिप को और भी यादगार बना देगा।

deepa
Author: deepa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *